{"_id":"5db9dafe8ebc3e01451c374f","slug":"political-badaun-news-bly3820614156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प पदयात्रा निकालकर बताईं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प पदयात्रा निकालकर बताईं सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा की ओर से पूरे देश में संकल्प पदयात्रा निकाली जा रही हैं। संकल्प पद यात्रा में स्वच्छता का संदेश देते हुए पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की जा रही है। संबंधित नेता जनसंपर्क के साथ सरकार की योजनाओं से भी जनता को अवगत करा रहे हैं।
बुधवार को सांसद संघमित्रा मौर्य के नेतृत्व में बदायूं विधान सभा क्षेत्र में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। पदयात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। उपस्थित नेताओं ने जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। सिंगल यूज प्लॉस्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। पदयात्रा क्षेत्र के गांव माझिया से शुरू होकर लखनपुर, ओहरामई, मूसाझाग, पड़ौलिया, ललभुजिया, करतोली, बिनावर पहुंची। इस अवसर पर कई गांव में जनसभा भी हुई। ये पदयात्रा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को संपन्न होगी। इस अवसर पर डीपी भारती, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सोबरन सिंह आदि मौजूद थे।
इधर पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने जगत ब्लॉक के इस्लामगंज गांव से पदयात्रा निकाली। विधायक ने पदयात्रा के दौरान जनता को भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इस मौके पर राणाप्रताप सिंह, कौशल कुमार, शिशुपाल शाक्य, चिरंजीलाल, राजू मौर्य, मनीष गुप्ता, नीरज यादव, राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।