{"_id":"5d9b83b98ebc3e01586f0a67","slug":"political-badaun-news-bly3791804110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ तक रिपोर्ट दर्ज न हुई तो कांग्रेसी करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ तक रिपोर्ट दर्ज न हुई तो कांग्रेसी करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान तहसील की हवालात में बंद बकायेदार बृजपाल की अस्पताल लेजाते समय हुई मौत के मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजन के साथ डीएम से मिला और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। आठ अक्तूबर तक कार्रवाई न होने पर कांग्रेसियों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी।
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी के आवास पर हुई बैठक में ओमकार सिंह ने कहा कि बृजपाल के परिवार को हर कीमत पर न्याय मिलेगा। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और अगर दो दिनों में भी कार्रवाई नही होती है तो कांग्रेसी नौ अक्तूबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद को तैयार हैं। मुन्ना लाल सागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद, वफ़ाती मियां आदि ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दिए जाएं। इस अवसर पर अनवर खान, अरबाज रजी, बाबू चौधरी, श्याम सिंह, महेंद्र मौर्य, राजेश, दिनेश, लाल मियां आदि मौजूद रहे।