फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को नोटिस दिया

Tue, 01 Oct 2019 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। जिले में अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कुुर्सी सपा के कब्जे में हैं। ऐसे में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र सौंपे। हालांकि जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 51 सदस्य हैं, लेकिन अध्यक्ष के खिलाफ 35 सदस्यों ने अविश्वास पर सहमति जताई है। अब जिला मजिस्ट्रेट की ओर से हलफनामे के परीक्षण के बाद में तारीख तय की जाएगी, जिसके बाद में अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ही जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भाजपा की ओर से की जा रही है। बीच में भाजपा के एक खेमे की ओर ओर से इसको लेकर तैयारी भी की गई। लेकिन आखिरी समय पर बाजी पलट गई और जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट यूूं ही बनी रही। इस बार सभी भाजपाइयों ने एकजुट होकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की ठान ली। ऐसे में प्रदेश स्तर से भी इसको लेकर हरी झंडी मिल गई, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य प्रीति सागर के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की गई। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य प्रीति सागर अपने बेटे बिसौली विधायक कुशाग्र सागर व अन्य भाजपा नेताओं तथा 35 सदस्यों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने 35 जिला पंचायत सदस्यों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र जिला मजिस्ट्रेट को सौंपकर मधु चंद्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी को अविश्वास प्रकट करने का कारण व आरोप की भी प्रति सौंपी, वहीं हस्ताक्षर करने वाले सभी सदस्यों का फोटोयुक्त शपथ पत्र भी दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रीति सागर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार व सदस्यों की अनदेखी करने सहित कई आरोप भी लगाए। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा का पक्ष जानने केे लिए कई बार उन्हें फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


15 दिनों के भीतर आ जाएगा अविश्वास प्रस्ताव
जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कुल सदस्यों की संख्या 51 हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए आधे से ज्यादा सदस्यों की जरूरत होती है। सोमवार को 35 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। अगर जिला मजिस्ट्रेट की जांच के दौरान सभी हलफनामे सही पाए गए, तो मधु चंद्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...कहीं ककोड़ा मेला तो एक वजह नहीं
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मार्च 2021 में होना है, लेकिन भाजपा की ओर से जो अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है, उसके पीछे चर्चा है कि उसकी मुख्य वजह मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) तो नहीं है। क्योंकि इस बार (मिनी कुंभ) मेला ककोड़ा पहले से अलग रंग में नजर आएगा। ऐसे में पूरे जिले की निगाहें मेले पर होगी। मेले की व्यवस्था का पूरा श्रेय जिला पंचायत और उसके अध्यक्ष को जाता है। ऐसे में अगर सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा तो क्रेडिट सपा को भी जा सकता है।

हम लोग जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा की कार्यशैली से खुश नहीं थे। विकास का पहिया रुक सा गया था। इसको लेकर हम लोग अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। कौन अध्यक्ष बनेगा, इसको सभी सदस्य तय करेंगे।

-प्रीति सागर, जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा के खिलाफ 35 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। अब आगे की जो विधिक प्रक्रिया है, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed