बदायूं। कांग्रेस की ओर से 21 फरवरी को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों के सिलसिले में जुटे कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी की ओर से महिलाओं को विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा भागेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उप्र में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी व अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए 21 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सभी विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्राएं एक साथ सभी विधानसभा में एक ही दिन, एक ही समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दो किलोमीटर की होगी। इस यात्रा में लगभग 1000 महिलाएं शामिल होंगी। वहीं हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।
इस मौके पर अंशु चौहान, आतिफ खान, राजवीर यादव, ममता प्रजापति, प्रज्ञा यशोदा व रजनी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद