{"_id":"58e3db3e4f1c1bf0125b4f99","slug":"polio-vaccine-cold-chain-box-found-unclaimed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पड़ा मिला पोलियो वैक्सीन का कोल्ड चेन बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पड़ा मिला पोलियो वैक्सीन का कोल्ड चेन बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रमेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीएमओ बोले, मामले में जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
पोलियो के समूल उन्मूलन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और सरकार का विशेष फोकस है। इसके बावजूद अभियान में लगे कर्मचारियों की लापरवाही समय-समय पर आमने आ ही जाती है। शहर में लावेला चौक के पास पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित रखने वाला कोल्ड चेन बॉक्स लावारिस पड़ा मिला। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
शहर में लावेला चौक के पास कूंचापांडा निवासी रमेश चंद्र सक्सेना प्याऊ चलाते हैं। यहीं पर उनका ट्रांसपोर्ट का काम भी है। सोमवार को उनके प्याऊ के पास पोलियो वैक्सीन का कोल्ड चेन बॉक्स लावारिस पड़ा मिला। हालांकि, इसमें वैक्सीन नहीं थीं। रमेश ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इत्तिला दी। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमे के किसी भी अधिकारी ने इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश नहीं की। कोल्ड चेन बॉक्स अब भी रमेश के पास ही है। इस बॉक्स पर 13 नंबर पड़ा है और जगत लिखा हुआ है। इस बारे में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा का कहना है कि मामला अब उनकी जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी कि यह किसकी लापरवाही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने की पोलियो उन्मूलन अभियान की समीक्षा
बदायूं। जिले में चल रहे डोर-टू-डोर पोलियो अभियान की मंगलवार को सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने समीक्षा की। अभियान में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाना है। जो लोग अभियान का विरोध कर रहे हैं उनको भी समझाया जाए।
विज्ञापन
रविवार को जिले में पोलियो दिवस के दिन बूथों पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई थी। सोमवार से जिले में डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आरएन हरित, डॉ. केके जौहरी और डॉ. हरिदत्त कुमार के साथ सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने पोलियो अभियान की समीक्षा की। उनको बताया गया कि जनवरी 2017 में जिले में पोलियो खुराक न पीने वाले बच्चों की संख्या 35 थी। जो अब घटकर 19 रह गई है।