फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Polio Day boycott Anganwadi workers on strike

पोलियो दिवस का बहिष्कार कर  आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर

Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Polio Day boycott Anganwadi workers on strike
पोलियो दिवस का बहिष्कार कर  आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
धरना स्थल पर बेहोश हो गई आंगनबाड़ी वर्कर, अस्पताल में भर्ती 
विज्ञापन

 राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दो सितंबर से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों ने रविवार को पोलियो दिवस का बहिष्कार किया। साथ ही रविवार को मालवीय आवास में धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान जगत ब्लाक की वर्कर मिथलेश बेहोश हो गई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

धरना प्रदर्शन के बावजूद सीडीपीओ कार्यालय खोले जाने पर शनिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने आक्रोशित होकर सीडीपीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया था। इसके बाद रविवार को भी आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा कि जिले की आंगनबाड़ी संघर्षशील हो चुकी हैं, अब बिना मांग पूरी किए धरने से नहीं हटेंगी। इस मौके पर माया देवी, शारदा देवी मौर्य, अर्चना शर्मा, सीता कश्यप, पूनम, राजकुमारी, भगवान देवी, पुष्पा देवी, रिजवाना वानो, सुशीला देवी, गीता रानी, महज वानो, नीरू माहेश्वरी, ब्रजेश, सुनीता, उज्मा, कुंती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed