{"_id":"612e882e8ebc3e7a200ebf25","slug":"polio-badaun-news-bly458124421","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान व अफगानिस्तान से बदायूं आने वालों को लेनी होगी पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान व अफगानिस्तान से बदायूं आने वालों को लेनी होगी पोलियो ड्राप
विज्ञापन
बदायूं। पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बदायूं आने वाले लोगों को पोलियो की ड्राप लेनी होगी। वे किसी भी उम्र वर्ग के हों उनको ड्राप पिलाई जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से पोलियो को लेकर अलर्ट किए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब तक पोलियो के केस मिल रहे हैं।
पोलियो के लिहाज से बदायूं और मुरादाबाद जिले काफी सुर्खियों में रहे हैं। जिले से पोलियो खत्म करने में 25 साल लग गए। एक समय था जब देश में पोलियो के सबसे ज्यादा मामले बदायूं में निकल रहे थे। बदायूं के लोगों की काफी संख्या में पाकिस्तान में रिश्तेदारियां हैं। काफी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक यहां आते हैं और बदायूं के लोग पाकिस्तान आते हैं। अफगानिस्तान, कतर, सऊदी अरब भी बदायूं के लोगों को आना जाना रहता है। ऐसे में बदायूं को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से एडवाइजरी जारी होने के बाद जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों को पोलियो ड्रॉप भी उपलब्ध कराई गई है। सभी चिकित्सा प्रभारियों को सीएमओ की ओर से इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
-
भारत पोलियो मुक्त हो चुका है। इसमें 25 वर्ष से ज्यादा का समय लगा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक बार फिर से पोलियो केस निकलने लगे हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। पाकिस्तान या अफगानिस्तान से आने वालों को पोलियो ट्राप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. असलम, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी टीकाकरण