{"_id":"686d6d1ab6df802b0c0f37cf","slug":"policemen-will-guide-the-kanwadis-the-district-is-divided-into-six-zones-and-16-sectors-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142681-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ियों को रास्ता बताएंगे पुलिसकर्मी, छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ियों को रास्ता बताएंगे पुलिसकर्मी, छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा जिला
विज्ञापन
बदायूं। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिले को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रास्ते में अगर यात्री भटक जाए तो उन्हें पुलिसकर्मी रास्ता बताएंगे। इसी को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक कर डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात सुगमता एवं प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा भी की गई।
डीएम ने कहा कि 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। उसके लिए जिले को छह जोन एवं 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। संबंधित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सेवाभाव से कार्य करते हुए आपसी समन्वय बनाकर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराएं।
यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए और जहां व्यवस्थाएं अधूरी हैं, उन्हें समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। बिजली के खंभों पर प्लास्टिक कवर का कार्य यदि शेष हो तो उसे पूरा कराएं। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात कहीं अवरुद्ध न हो। मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहकर यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश दें। ढाबों व खानपान की दुकानों पर शुद्ध व उचित दाम पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकीय सहायता को आवश्यक एंबुलेंस व मेडिकल टीम तैनात कर ड्यूटी चार्ट तैयार कर ले। कहा कि यात्रा के दौरान डीजे साउंड सिस्टम का साइज मानक अनुसार ही रहे। ओवरसाइज डीजे और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रयोग न हो। इस पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी कड़ी निगरानी रखेंगे। डीजे ऑपरेटर्स को पहले से निर्देशित कर दें। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, प्रशासन अरुण कुमार आदि थे।