{"_id":"6246116a29131669bb46a2f6","slug":"policemen-returned-the-bribe-amount-from-google-pay-audio-viral-badaun-news-bly479958397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने रिश्वत की रकम गूगल पे से की वापस, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने रिश्वत की रकम गूगल पे से की वापस, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। उघैती एसओ के वीडियो के बाद अब मूसाझाग के एक सिपाही का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो के मुताबिक एक रिटायर्ड फौजी का बेटा थाने के सिपाही से रुपये लेने पर नाराजगी जता रहा है। खास यह कि सिपाही ने गूगल पे के माध्यम से रुपये लौटाए।
मामला होली के दौरान का बताया जा रहा है। उस समय बरेली से फौजी का बेटा एक लड़की के साथ अपने गांव पहुंचा। लड़की बिना अपने घर की अनुमति के बिना लड़के के साथ आई थी। लड़की के परिवार वालों को सूचना मिली कि लड़की और लड़का मूसाझाग क्षेत्र में पहुंच गए हैं तो वे मूसाझाग थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने फौजी के गांव में छानबीन की लेकिन उनमें से कोई भी नहीं मिला। इसी दौरान थाने में तैनात दरोगा और सिपाही फौजी के ट्यूबवेल पर पहुंचे। उन्होंने फौजी पर लड़का और लड़की को छिपाने का आरोप लगाया। फौजी डर गए। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई की धमकी दी। उन्हें छोड़ने के नाम पर दरोगा ने फौजी के फौजी से दो हजार रुपये ले लिए।
इधर, जब इस बारे में फौजी के बेटे को जानकारी हुई तो उसने थाने के एक सिपाही को कॉल करके बात की। उसने पुलिस से नाराजगी व्यक्त की। वह ऑडियो में बोल रहा है कि उसके पिता से गलत तरह से रुपये लिए गए। उनका कसूर क्या था। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था। पुलिस को क्या मालूम कि पैसा कितनी मेहनत और खून पसीने की कमाई का है। दरोगा ने जो दो हजार रुपये लिए हैं, मुझे दुख हो रहा है। हमारे लिए दो हजार रुपये दो लाख के बराबर हैं। इस पर पुलिसकर्मी कह रहा है चलो बात खत्म करो गूगल पे नंबर दो, मैं उस पर डाल देता हूं। इसके बावजूद फौजी को केवल एक हजार रुपये ही वापस किए गए। बातचीत कर रहा सिपाही भी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
-
- इस प्रकरण के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है और न ही मेरे पास ऑडियो आया है। ऑडियो आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी