फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Policeman beats driver after bike touches auto

Budaun News: बाइक से ऑटो छू जाने पर सिपाही ने चालक को पीटा

Mon, 06 Nov 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman beats driver after bike touches auto
बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड के उत्तरी गेट के पास एसओजी के सिपाही के सरेराह गुंडई करने का वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही की बाइक से ऑटो छूने भर से वह आग बबूला हो गया और उसने ऑटो चालक से मारपीट की।
विज्ञापन

यह मामला रविवार दोपहर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान मीरा जी चौकी निवासी करन अपना ऑटो लेकर छह सड़का की ओर से गांधी ग्राउंड की ओर आ रहा था। उधर से ही एसओजी में तैनात सिपाही लोकेंद्र आ रहा था। रास्ते में सिपाही की बाइक से उसका ऑटो स्पर्श हो गया। इससे गुस्साया सिपाही अपनी बाइक लेकर आगे निकल आया और उसने गांधी ग्राउंड के उत्तरी गेट पर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर ली। जैसे ही चालक अपना ऑटो लेकर वहां पहुंचा, सिपाही ने उसे ऑटो से उतार लिया और उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर दी। सिपाही के हाथ में लोहे का रिंच था। सिपाही ने उस पर रिंच से वार किए जिससे चालक घायल हो गया। यह देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। मारपीट के दौरान सिपाही सादे कपड़ों में था। उसने लोगों को बताया कि वह एसओजी में सिपाही है। इससे लोगों ने उसके साथ मारपीट तो नहीं की लेकिन दोनों को अलग जरूर करा दिया। बाद में लोगों ने मारपीट के वीडियो वायरल कर दिए। इससे एसओजी की टीम में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed