{"_id":"64860b0d217f3b27cb07cef7","slug":"police-will-take-the-miscreants-on-remand-application-will-be-filed-in-the-court-today-badaun-news-c-4-1-179623-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदमाशों को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में आज दाखिल होगी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदमाशों को रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट में आज दाखिल होगी अर्जी
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सागरताल की दरगाह कॉलोनी में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के यहां हुई डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कासगंज में 31 मई को पकड़े जा चुके हैं। बदमाशों ने पूछताछ में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर हुई डकैती की घटना स्वीकार की है। सिविल लाइंस पुलिस सोमवार को कासगंज जाएगी। इसके बाद कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल कर बदमाशों को पूछताछ और माल बरामदगी के लिए यहां लेकर आएगी।
बीते साल 25 दिसंबर को सागरताल की दरगाह कॉलोनी निवासी स्पेयर पार्ट्स व्यापारी हाजी चुन्ना चौधरी और उनके भतीजे अरकान चौधरी के घर पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए थे। इस घटना का सिविल लाइंस पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। पुलिस इस मामले में एफआर लगाने की तैयारी में थी। इसी बीच कासगंज जिले में बदमाश पकड़े गए।
कासगंज पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर भी डकैती की घटना को कबूल कर लिया। कासगंज पुलिस की सूचना के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कासगंज पुलिस से पूरी जानकारी हासिल की। अब सिविल लाइंस पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लाने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। इस संंबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। इसके बाद बदमाशों को रिमांड पर लाकर लूट का माल बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।