{"_id":"6855bcd57c394451be059c04","slug":"police-will-go-to-court-to-get-nbwd-issued-against-pradeep-and-amit-badaun-news-c-123-1-akb1003-141515-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रदीप और अमित के खिलाफ एनबीडब्ल्यूडी जारी कराने को कोर्ट जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रदीप और अमित के खिलाफ एनबीडब्ल्यूडी जारी कराने को कोर्ट जाएगी पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स कंपनी के निदेशकों के बाद अब कंपनी का दफ्तर खरीदने वाले प्रदीप और मैनेजर अमित पर शिकंजा कसने तैयारी चल रही। पुलिस दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने कोर्ट जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने नौ मई को सिविल लाइंस थाने में कंपनी के निदेशक शशिकांत, सूर्यकांत, सूरज पाल सिंह, रिंकू, प्रदीप जैन सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एजेंटों ने साजिश कर धोखा देने के उद्देश्य से प्रदीप जैन के नाम पर कंपनी के कार्यालय का बैनामा कराया। प्रदीप कंपनी निदेशकों का सहयोगी है। इसी तरह जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अमित सिंह परमार की ओर से दर्ज मुकदमे में आरोपी मैनेजर अमित सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदीप जैन और अमित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट जाएंगे।
--
अब तक 59 लोग आए चुके हैं प्रकाश में
धोखाधड़ी के चार मामलों में पुलिस की विवेचना में अब तक 59 लोग प्रकाश में आ चुके हैं। पुलिस इन सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि अभी और नाम भी आएंगे।
विज्ञापन
--
अमित की याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, बढ़ाई गई तारीख
अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के मैनेजर अमित के ऊपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हुई। अब दो जुलाई को इस पर सुनवाई होगी। साथ ही मामले की पहली एफआईआर कराने वाले असद खान की भी इस मामले में दो जुलाई को ही होनी है।
--
आईजीआरएस की लगी झड़ी
कंपनी निदेशकों की ओर से की गई धोखाधड़ी के मामले में अधिवक्ता से लेकर पीड़ित व्यक्ति लगातार आईजीआरएस कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय में आईजीआरएस देखने वाले पुलिसकर्मी का शिकायतों का निस्तारण करने में पसीना आ रहा है। पिछले दो दिन में 20 आईजीआरएस आ चुकी हैं।