{"_id":"6975236f2700ecccd906a1c9","slug":"police-took-the-baba-who-was-about-to-perform-self-immolation-by-burying-himself-alive-to-the-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1010-155801-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भू-समाधि लेने जा रहे बाबा को थाने ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भू-समाधि लेने जा रहे बाबा को थाने ले गई पुलिस
विज्ञापन
वजीरगंज थाने के मंदिर में बैठे बाबा। संवाद
वजीरगंज। गांव सुरसैना निवासी बाबा प्रवेंद्र ने गड्ढा खोदवाकर भू-समाधि लेने की तैयारी शुरू की तो क्षेत्र में व्यापक चर्चा फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को थाने ले गई। वहां परिसर में बने मंदिर में बाबा को बैठा दिया। जहां बाबा समाधि की मुद्रा में मौन धारण किए हुए बैठे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बाबा प्रवेंद्र गत वर्ष भी समाधि लेने की कोशिश कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा 41 दिन तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए समाधि में बैठते हैं।
इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि बाबा बिना अनुमति गड्ढा खोदकर भू-समाधि ले रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई है। बिना प्रशासनिक अनुमति के इस प्रकार की समाधि लेना गैर कानूनी है। फिलहाल, बाबा थाना परिसर के मंदिर में शांति पूर्वक बैठे हुए हैं।