{"_id":"65088b5a1ced8e7884005184","slug":"police-strictness-on-mining-mafia-two-bullock-carts-laden-with-sand-caught-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4558-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खनन माफिया पर पुलिस की सख्ती, रेत लदी दो बैलगाड़ी पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खनन माफिया पर पुलिस की सख्ती, रेत लदी दो बैलगाड़ी पकड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनने के पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबने से मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गढि़या मुतालिका नूरपुर में दो बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने रेत लदी दो बैलगाड़ी पकड़ लीं लेकिन बाद में उन्हें खाली करवाकर छोड़ दिया गया।
रविवार शाम थाना क्षेत्र के गांव गढि़या मुतालिका नूरपुर स्थित सुतिया (छोटी नदी) में गांव के हरवेश और रोहित नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे अवैध खनन के बाद हुए गड्ढे में भरे पानी में डूब गए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने सोमवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम करा दिया। बाद में परिवार वालों ने उन्हें दफन कर दिया।
इधर, सोमवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त करने के दौरान रेत लदी दो बैलगाड़ी पकड़ लीं। उन्हें थाने ले जाया गया। उनका रेत थाने में खाली करा दिया गया और उनके मालिकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। जो भी वाहन पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।