फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police sent the monk accused of rape to jail

Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी साधु को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police sent the monk accused of rape to jail
उघैती। साप्ताहिक बाजार से लौट रही 12 वर्षीय बालिका के साथ एक साधु भेषधारी बाबा ने शुक्रवार को दुष्कर्म किया। गांव के लोगों ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया था। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गदगांव निवासी हरीश साधु भेष में रहता है। कई बार बच्चियों के साथ छेड़खानी की उसकी शिकायतें मिलीं। लोगों ने साधू होने की वजह से ध्यान नहीं दिया। इससे उसके हौसले बुलंद हो गए। शुक्रवार को बाजार से 12 साल की एक बच्ची घर लौट रही थी। बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर-मचाने पर लोग मौके पर आ गए थे और आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबा की पिटाई का वीडियो
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव के लोग बाबा को पकड़कर ला रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति आरोपी को पीटने के लिए मना कर रहा है। आरोपी के खिलाफ लोग अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed