फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police Safely Reunite Young Woman from Barabanki with Her Family

Budaun News: बाराबंकी की युवती को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

Sun, 22 Mar 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police Safely Reunite Young Woman from Barabanki with Her Family
बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक भटकी हुई युवती को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। थाना प्रभारी ज्योति सिंह टीम के साथ रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्र में गश्त कर रहीं थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन रोड के पास एक युवती संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहिनी पुत्री राम मनोहर निवासी रेहरा मऊ, थाना सफदरगंज, जिला बाराबंकी बताया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह अपने एक दोस्त की तलाश में बदायूं आ गई थी। वापसी जाने के लिए उसके पास रुपये भी नहीं थे। इसलिए वह इधर-उधर भटक रही है। पुलिस टीम ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन

कुछ ही समय बाद युवती का भाई कुलदीप मौके पर पहुंचा और बहन को सकुशल पाकर खुशी जाहिर की। परिजनों ने बदायूं पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed