फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police rushed on the information of robbery of Rs 2.5 lakh

Budaun News: ढाई लाख रुपये लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on the information of robbery of Rs 2.5 lakh
बिनावर में फर्जी लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में आढ़ती और किसानों के बीच विवाद के बाद आढ़ती ने पुलिस को ढाई लाख रुपये की लूट करने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में लूट की सूचना फर्जी निकली। पुलिस आढ़ती को थाने ले आई। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


बिनावर निवासी भूरे पुत्र मुंशीलाल की बिनावर में आढ़त है। वह किसानों का अनाज खरीदता है। शनिवार को एक किसान अनाज लेकर आढ़त पर पहुंचा और अनाज बेचने के बाद रुपये मांगने लगा। रुपये को लेकर आढ़ती से विवाद हो गया। गाली-गलौज हुई तो अन्य किसान भी एकत्र हो गए। किसानों ने थाने में जाने की बात कही तो आढ़ती ने किसानों पर ढाई लाख रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी मिला। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों पक्षों में शाम को समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कम्बोज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed