{"_id":"69712e76a019709260059a8b","slug":"police-recovered-800-tins-of-oil-and-are-questioning-four-people-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155563-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने 800 तेल के टिन किए बरामद, चार लोगों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने 800 तेल के टिन किए बरामद, चार लोगों से पूछताछ जारी
विज्ञापन
सहसवान। नेपाल से रिफाइंड तेल के 1750 टिन लादकर दिल्ली जा रहा ट्रक पुलिस ने मंगलवार को कासगंज के नगरिया चीनी मिल के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया। ट्रक में तेल के मात्र 30 टिन ही मिल सके हैं। 1720 टिन गायब हैं। बुधवार को सहसवान के एक गोदाम से पुलिस ने 800 टिन तेल के बरामद कर लिए। साथ ही चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। चालक अभी पकड़ा नहीं गया है।
रोहिणी दिल्ली के 22 नंबर मॉडर्न अपार्टमेंट, सेक्टर-15 निवासी अजय मैनी ने चालक व कुछ अज्ञात के खिलाफ ट्रक गायब कर तेल के टिन बेचने के आरोप में रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई थी। कहना था कि एनबीबीआर ट्रांस लॉजिस्टिक्स कंपनी उनके पुत्र अक्षित मैनी के नाम पंजीकृत है। कंपनी कार्यालय सीडब्ल्यू 538 संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में हैं।
कंपनी का एक ट्रक एचआर 69 सी 4480 जिसे महोटा गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर निवासी मोरपाल पुत्र बालक राम चलाता है। यह ट्रक 12 जनवरी को शिव शक्ति घी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड जीतपुर बारा नेपाल से रिफाइंड तेल के 1750 टिन लाद कर काल्का एग्रो फूड्स इंडिया दिल्ली के लिए चला था। ट्रक में लदे तेल की कीमत 37 लाख 97 हजार 344 रुपये है। ट्रक में जीपीएस लगा है।
विज्ञापन
16 जनवरी की रात करीब 12 बजे ट्रक की आखिरी लोकेशन सहसवान में बदायूं- मेरठ हाईवे पर पहलवान ढाबे की मिली। इसके बाद से जीपीएस और चालक का मोबाइल बंद हो गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम तलाश में जुटी। मंगलवार को पुलिस ने ट्रक को कासगंज के नगरिया चीनी मिल के पास से बरामद कर लिया।