{"_id":"6332c27260df3230ee749f1b","slug":"police-raided-the-transport-department-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: परिवहन विभाग में पुलिस की छापेमारी, कार में चल रहा था दलाली का धंधा, 14 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: परिवहन विभाग में पुलिस की छापेमारी, कार में चल रहा था दलाली का धंधा, 14 दबोचे
Tue, 27 Sep 2022 03:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:48 PM IST
सार
छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर करीब 14 दलाल पकड़े गए और करीब पांच कार बरामद हुई हैं। ये सभी कार्यालय के बाहर कार में ही दलाली का धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर परिवहन विभाग के कार्यालय पर छापा मारा। कार्यालय के बाहर करीब 14 दलाल पकड़े गए और करीब पांच कार बरामद हुई। हैरानी की बात यह निकली कि परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर कार में ही दलाली का धंधा चल रहा था। कार में लैपटॉप प्रिंटर आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यालय के बाहर दलाल अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने दुकानों में ताला डालकर उन्हें सील कराने को कहा है। इस छापामारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश कुमार और इस्पेक्टर कोतवाली हरपाल सिंह बालियान भी मौजूद थे।
विज्ञापन