फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police raided the hotel and caught two girl students in budaun

Budaun News: परीक्षा के बाद होटल में पहुंचीं दो छात्राएं, फिर हुआ कुछ ऐसा, मच गई अफरातफरी

Tue, 10 Mar 2026 06:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 06:19 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज में पुलिस ने एक होटल में मंगलवार को छापा मारा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल से दो छात्राओं को पकड़ लिया। इस दौरान दो युवक पीछे के दरवाजे से भाग निकले। बताया गया था कि दोनों छात्राएं उन्हीं युवकों के साथ आई थीं। 

विज्ञापन
Police raided the hotel and caught two girl students in budaun
पुलिस ने होटल में दो छात्राओं को पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के दातागंज में हनुमान दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो युवक पीछे के रास्ते से भाग गए। जबकि दो छात्राओं को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। दोनों को थाने ले जाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर उनके सुपर्द कर दिया गया। एक किशोरी स्कूल की ड्रेस पहने थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दातागंज कस्बे में हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल की दो छात्राओं को होटल में युवकों के साथ प्रवेश करते देख लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान दो युवक पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों छात्राओं से पूछताछ की और थाने ले आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- युद्ध का असर: जरी की चमक पर बारूद की धुंध, 100 करोड़ का माल अटका; बरेली मंडल के छह लाख कारीगर प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उनका हाईस्कूल का आखिरी पेपर था। पेपर छूटने के बाद कुछ खाने के लिए वह दोनों होटल में आईं थीं। उन्होंने बताया कि होटल से भागे युवक कौन थे इसकी उनको जानकारी नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरियों के परिजनों को बुला लिया। हिदायत देते हुए दोनों को परिजनों के सुपर्द कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

होटल में आने-जाने का नहीं कोई डाटा
होटल में कौन आया और कौन चला गया इसका कोई डाटा पुलिस को नहीं मिला। न ही किसी रजिस्टर पर नाम पता अंकित किया गया था। होटल में अनैतिक काम होने का आरोप लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छापा मारा था। होटल में दो छात्राएं पुलिस को मिलीं। उनको थाने लाकर पूछताछ की गई और परिजनों को सौंप दिया गया है। भागे हुए युवकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed