{"_id":"635ecb73a4a61d17a36078a5","slug":"police-mock-drill-to-tackle-terror-attacks-badaun-news-bly502295677","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों से निपटने के लिए पुलिस की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों से निपटने के लिए पुलिस की मॉक ड्रिल
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को आतंकी हमलों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई, जिसमें तमाम पुलिस कर्मियों ने घायलों को बचाने और हमलावरों से निपटने का अभ्यास किया। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने पुलिस कर्मियों को दांवपेच सिखाए।
रविवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मॉक ड्रिल आयोजित हुआ, जिसमें करीब सौ पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। उन्होंने रस्सा चढ़ने, दीवार फांदने, गड्ढे से गुजरने समेत लोगों को बचाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने समेत कई अभ्यास किए। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस को वैसे भी हर समय चौकन्ना रहना चाहिए। कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जहां पुलिस ही आगे रहती है। आतंकी हमला, कहीं दंगा या कोई बवाल होने पर पुलिस उनसे कैसे निपटे, इस तरह की जानकारियां दी गई।
इस मॉक ड्रिल के दौरान कुछ पुलिस कर्मी दंगाई भी बने, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने अपनी रक्षा करते हुए दौड़ा दिया। उन्होंने अश्रु गैस, हलका बल प्रयोग आदि के टिप्स सीखे। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।