{"_id":"6ab82379eb91c4cf06024120","slug":"police-is-raiding-to-arrest-javed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174081-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाने का निलंबित कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर मुरादाबाद के साथ ही संभावित ठिकानों पर भी लगातार दबिश दे रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित होने के बाद से मोबाइल बंद करके फरार है। विभाग में होने के कारण उसको गिरफ्तारी से बचने के सारे हथकंडे की जानकारी होने के कारण ही उस तक पुलिस टीम नहीं पहुंच पा रही है।
जरीफनगर थाने में जुलाई 2024 से तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद ने थाने के मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने वाले सॉफ्टवेयर का आईडी पासवर्ड कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक प्रेमपाल उर्फ बंटी को दे दिया था। सॉफ्टवेयर का प्रयोग बंटी और उसका साथी रंजीत खोए मोबाइलों की लोकेशन पता करने में कर रहे थे। बदले में मोबाइल मालिकों से रकम ऐंठ रहे थे।
वसूली की रकम में से 50 प्रतिशत कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को दे देता था। बाकी हिस्सा दोनों बांट लेते थे। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद से वह फरार है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वह पकड़ में आ जाएगा।