फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police is not filing a report against those who dragged the youth from the car

Budaun News: युवक को कार से घसीटने वालों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police is not filing a report against those who dragged the youth from the car
जिला अस्पताल में घायल का हाल जानते कांग्रेस के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
बदायूं। कार से दो किलोमीटर तक युवक को घसीटने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेसियों ने कुंवरगांव थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुंचकर घायल चाचा-भतीजे से मिला। उन्होंने परिवार को जल्द ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

9 फरवरी की रात दुगरैय्या गांव निवासी मुंशी लाल की बेटी की बरात आई थी। इस दौरान नशे में कुछ बराती अभय सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने अभय सिंह के चाचा सोमवीर मौके पर पहुंचे तो उनसे भी बराती भिड़ गए। बात करने के बहाने बरातियों ने सोमवीर को कार तक बुलाया। जैसे ही सोमवीर कार की खिड़की की ओर झुका तभी एक बराती ने उन्हें गर्दन में हाथ डालकर पकड़ किया। इसी दौरान एक बराती ने कार चलानी शुरू कर दी। सोमवीर को बराती दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए। बेसुध हो जाने पर उसे ललेई गांव के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों ने छह लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तीसरे दिन भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुंचा। यहां घायलों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वासन दिया है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह थाने का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष ने एसओ रामेंद्र सिंह पर एक नेता के हस्तक्षेप के चलते आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव इगलास हुसैन, सचिव वीरपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed