फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police in search mode

नामजद दरोगा समेत तीनों भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बोंदरी निवासी राजपाल सिंह को अगवा कर बेरहमी से पीटने के मामले में नामजद मैनपुरी में तैनात दरोगा और उसके भाइयों की तलाश में पुलिस ने बुधवार रात और बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर दबिश दी। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली भेजे जाने की चर्चा के बीच पुलिस ने आरोपियों के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों पर भी दवाब बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की टीम बुहस्पतिवार सुबह में आरोपी दरोगा के पैतृक गांव पहुंची। पुलिस ने फरार दरोगा समेत उसके तीनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोस के लोगों से उनके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम और पते हासिल किए। सूत्रों की मानें तो कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के एक रिश्तेदार पर दबाव बना लिया है। घरवालों को भी हिदायत दी गई है कि आरोपी फरार रहे तो विभागीय स्तर की कार्रवाई भी कराई जाएगी। चर्चा तो यहां तक है कि रात में पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। नामजद दरोगा के एक भाई के दिल्ली में छिपे होने का शक है।
विज्ञापन

इस बीच, पुलिस कार्रवाई के बारे में अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के नेताओं में शीलेंद्र सिंह ने कोतवाल गोपीचंद्र यादव से फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए जोर दिया। शीलेंद्र ने बताया कि पुलिस को गिरफ्तारी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू कर देंगे। इधर, पुलिस ने पूरी घटना की जड़ में शामिल नामजद दरोगा की गायब बहन को तलाशने में भी सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। बता दें कि तीन दिन पहले मैनपुरी में तैनात दरोगा ने राजपाल को उसके घर से पकड़कर अमानवीय यातनाएं दी थीं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक दिन पहले कोतवाली का घेराव भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed