फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police did not take any action, woman consumed poisonous substance outside SSP office

Budaun News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने खा लिया विषाक्त पदार्थ

Thu, 17 Jul 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police did not take any action, woman consumed poisonous substance outside SSP office
जिला अस्पताल में भर्ती महिला व मौजूद एसपी देहात व सीओ सिटी।स्रोत:वीडियोग्रैब
बदायूं। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से आहत महिला ने बुधवार सुबह एसएसपी कार्यालय के बाहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान उसकी आठ माह की बेटी भी साथ थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात केके सरोज समेत पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। एसपी देहात के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूसाझाग थानाक्षेत्र के तालगांव निवासी निशा (25) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी परवरिश चाचा अरशद ने की। निशा ने करीब दो साल पहले गांव के ही मुर्शरफ से निकाह किया। इसके बाद निशा पति के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब आठ माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पति से तलाक दिलवा दिया, तब से वह भटक रही है। उसने न्याय पाने के लिए मूसाझाग पुलिस से शिकायत दी, लेकिन सात महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय में पेश होकर अधिकारियों को पति व सास समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस को जांच सौंपी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के 12 जुलाई को बयान लिए थे। साथ ही पति व अन्य लोगों को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। मगर वे लोग नहीं आए। इससे पीड़िता परेशान थी।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे महिला अपनी आठ माह की बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय के गेट के सामने पहुंची। विषाक्त पदार्थ खाकर जमीन पर बैठ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगे। बाद में बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इससे गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना देकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समय से इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार हुआ। पुलिस ने महिला की निगरानी और उसकी बेटी की देखरेख के लिए महिला आरक्षी को लगाया है।

--
बेटी के दिल में है छेद
निशा ने बताया उसकी आठ माह की बेटी के दिल में छेद है। जब उसकी बेटी हुई थी, तभी ससुराल के लोगों ने उससे किनारा कर लिया। पति से अलग करा दिया। इसके बाद पति से तलाक दिलवा दिया गया। जबकि वह उसके साथ रहना चाहती थी। अब वह बेटी के इलाज के लिए भटक रही है, लेकिन आर्थिक संकट के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रही। बेटी के हालत लगातार खराब हो रही है।

--

महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया है। कार्रवाई चल रही थी, इससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पति समेत अन्य के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- केके सरोज, एसपी देहात

जिला अस्पताल में भर्ती महिला व मौजूद एसपी देहात व सीओ सिटी।स्रोत:वीडियोग्रैब

जिला अस्पताल में भर्ती महिला व मौजूद एसपी देहात व सीओ सिटी।स्रोत:वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed