{"_id":"66387c0351a5a603dd053f07","slug":"police-detained-samajwadi-party-supporters-before-voting-in-budaun-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मतदान से पहले पुलिस ने सपा समर्थकों को उठाया, थाने पहुंचे प्रत्याशी आदित्य यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मतदान से पहले पुलिस ने सपा समर्थकों को उठाया, थाने पहुंचे प्रत्याशी आदित्य यादव
Mon, 06 May 2024 12:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 12:19 PM IST
सार
बदायूं जिले में मतदान से पहले सियासी पारा बढ़ा हुआ है। सपा ने रविवार को दिन में पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया। रात में पुलिस ने सपा के चार समर्थकों को उठा लिया। उन्हें छुड़ाने पहुंचे लोगों को भी थाने में बैठा लिया गया।
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में जुटे सपा कार्यकर्ता व समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले में मतदान से पहले वजीरगंज थाना पुलिस ने रविवार रात सपा के चार समर्थकों को उठा लिया, जिससे सपा नेताओं में खलबली मच गई। सुबह एक नेता उन्हें छुड़ाने थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी थाने में बैठा लिया और प्रचार करने का आरोप लगाते हुए उनकी गाड़ी सीज कर दी। इसकी सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी आदित्य यादव मौके पर पहुंच गए। सपा नेता और कार्यकर्ता थाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को पुलिस पर कई समर्थकों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। वह अधिकारियों से भी मिले थे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। रात में वजीरगंज पुलिस ने अलग-अलग गांव के सपा के चार समर्थकों को पकड़ लिया और उन्हें थाने लाया गया। यहां सोमवार सुबह कुछ लोग उन्हें छुड़ाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी बैठा लिया।
विज्ञापन
UP: सपा के 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया... कई के घरों में तोड़फोड़; शिवपाल के गंभीर आरोप
विज्ञापन
सपा नेताओं का आरोप है कि जो लोगो समर्थकों उन्हें छुड़ाने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया और उनकी गाड़ी सीज कर दी गई। बाद में इसकी सूचना पर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव भी पहुंच गए। काफी देर तक उनकी सीओ और इंस्पेक्टर के साथ बैठकर वार्ता होती रही। थाने पर सपा समर्थकों की भीड़भाड़ लगी है।