फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police deployed in the market, vehicles banned... still e-rickshaw entered

बाजार में पुलिस तैनात, वाहनों पर पाबंदी...फिर भी घुसे ई-रिक्शा

Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police deployed in the market, vehicles banned... still e-rickshaw entered
घंटाघर के नजदीक लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बाजार में नो-एंट्री लागू करने के बाद मंगलवार को पुलिस भी तैनात कर दी गई। इससे काफी हद तक ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार में जाने से रोका जा सका लेकिन इसके बावजूद तमाम ई-रिक्शा बाजार से गुजरते नजर आए। इससे कई जगह जाम भी लगा। देर रात तक बाजार में खूब भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने बाजार की यातायात व्यवस्था संभाली। इससे एक दिन पहले बाजार में नो-एंट्री लागू की गई लेकिन एक दिन पहले पुलिस तैनात नहीं की गई। मंगलवार सुबह आठ बजे से बाजार के अलग-अलग इलाकों में पुलिस कर्मियों और होमगार्डों को लगाया गया। खासकर बाजार के बाहरी किनारों पर पुलिस बल तैनात किया गया। यहां पुलिस की सख्ती रही। ऑटो, ई-रिक्शा आदि वाहनों को बाजार की ओर नहीं जाने दिया गया। कुछ स्थानों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। गोपी चौक पर जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम तक यहां जाम जैसे हालात बने रहे लेकिन वाहनों की लाइन नहीं टूटी। तो वहीं लावेला चौक पर बैरियर तो लगा दिए गए लेकिन ऑटो, ई-रिक्शा पर खास पाबंदी नहीं लगाई गई। इससे लावेला चौक से लेकर छह सड़का और नगर पालिका तक व्यवस्था बिगड़ती रही। इधर से जाने वाले वाहन छह सड़का होते हुए खैराती चौक तक पहुंच गए। इससे भी कई जगह जाम लगा।
विज्ञापन

ठेले-खोमचे वालों ने बिगाड़ी व्यवस्था
इस बार पुलिस की यातायात व्यवस्था सबसे खराब रही। अंदर बाजार में फुटपाथ के अलावा सड़क तक पर दुकानें लगाई गईं। जगह-जगह ठेले खोमचे खड़े किए गए। नगर पालिका के सामने सड़क तक कलेंडर फैला दिए गए। नेहरू चौक और उसके आसपास के एरिया में ठेले खोमचे वालों की वजह से सुबह से लेकर रात तक जाम लग रहा। लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed