फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police department follower commits suicide

Budaun News: पुलिस विभाग के फालोअर ने की आत्महत्या

Wed, 05 Apr 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
police department follower commits suicide
एक महीने पहले पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में थे फालोअर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुलिस विभाग में तैनात फालोअर मुकेश कुमार (48) ने मंगलवार को डीएम कंपाउंड स्थित अपने आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में थे।
पुलिस विभाग में तैनात फालोअर वर्षीय मुकेश कुमार मंगलवार को ड्यूटी से घर पहुंचे थे। इसके बाद आत्मघाती उठा लिया। वह काफी दिनों से उदास रहते थे। कमरा काफी देर बंद होने पर परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने किसी तरह झांका तो शव फंदे से लटक रहा था। घर में चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन उनका शव लेकर उनके पैतृक घर सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला ब्राह्मपुर में पहुंचे।
विज्ञापन

किसी ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव ने बताया कि फालोअर की पत्नी का एक महीने पहले निधन हो गया था। वह तभी से अवसाद में थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed