फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police checking

चेक किए बिना नंबर प्लेट वाले वाहन

Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
police checking
उझानी में वाहनों की चेकिंग करते सीओ और प्रभारी निरीक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखने के लिए सीओ शुुभेंदु गोपाल और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान की मौजूदगी में बिना नंबर-प्लेट वाले वाहनों को चेक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स के साथ सीओ शुभेंदु गोपाल ने शाम पांच बजे तलाशी अभियान शुरू कराया। पैदल मार्च के तहत रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, बिल्सी रोड बाजार, पंखा रोड आदि कई इलाकों में बाइक सवारों को रोक कर चेक किया गया। पुलिस कर्मियों ने उनकी तलाशी भी ली। कुछ भी नहीं मिलने पर बाइकों के कागज चेक किए गए। जिन बाइकों की नंबर-प्लेट नहीं दिखीं, उनके चालकों को हिदायत दी गई। मंदिरों के आसपास के लोगों से नवरात्र के दिनों में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर भी बात की गई। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को पुलिस सुविधा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक बालियान ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर भी इलाके विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-
पुलिस ने बिल्सी में बैंक-पेट्रोल पंप चेक किए
बिल्सी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर सोमवार इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने नगर के बैंक और पेट्रोल पंपों पर जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने सबसे पहले नगर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर चेकिंग की। इसके बाद नगर की पीएनबी, एसबीआई समेत सभी बैंकों में मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बैंक के बाहर खड़ी बाइकों के हैंडल लॉक, डिगी को चेक किया गया। इसके साथ नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। यहां खराब मिले सीसीटीवी कैमरों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाने के निर्देश संचालकों को दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अभियान में एसएसआई डीपी सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुस्तफा सैफी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed