पुलिस से बोला लुटेरा साधू यादव: अच्छा हुआ गिरफ्तार कर लिया, एनकाउंटर का था डर, इसलिए सरकार बदलने का कर रहा था इंतजार
कादरचौक पुलिस की गिरफ्त में आया साधू यादव अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया का रहने वाला है। साधू यादव बेहद शातिर है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत करीब 28 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बात बताई है। पुलिस के मुताबिक साधू यादव बोला कि उसे अनुमान था कि सरकार बदल जाएगी। उसके बाद वह जो भी करेगा, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलापुर और कादरचौक थाना क्षेत्र में लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा साधू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने कई घटनाओं का खुलासा किया है। साथ ही लुटेरे ने कादरचौक पुलिस से कहा कि उसकी तलाश में एसओजी लगी थी। अच्छा हुआ जो पुलिस ने उसे पकड़ लिया, नहीं तो एसओजी टीम उसका एनकाउंटर कर देती।
कादरचौक पुलिस की गिरफ्त में आया साधू यादव पुत्र राधेश्याम यादव अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया का रहने वाला है। साधू यादव बेहद शातिर है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत करीब 28 मामले दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव के बाद छह मार्च को इसने कादरचौक थाना क्षेत्र में देवी नगला के नजदीक दूधिया राजू और उसके भाई कुलदीप के साथ लूटपाट की थी। इस संबंध में कादरचौक थाने में एफआईआर दर्ज है। 22 मार्च को अलापुर थाना क्षेत्र में जगत गांव के नजदीक पांच लोगों को बंधक बनाकर लूटा गया था। पुलिस को सूत्रों से पता चला कि इन दोनों घटनाओं को साधू यादव ने अंजाम दिया था। तब से अलापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम उसे तलाश कर रही थी।
शुक्रवार रात कादरचौक थाने के एसआई विक्रम सिंह और उनकी टीम ने साधू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाली बात बताई। पुलिस के मुताबिक साधू यादव बोला कि उसे अनुमान था कि सरकार बदल जाएगी। उसके बाद वह जो भी करेगा, कोई कुछ नहीं कर पाएगा। सरकार बदलने की धुन में उसने दूधिया के साथ लूटपाट की। लूटपाट पेशा था, इससे चुनाव परिणाम आने के बावजूद घटनाओं को अंजाम दिया। हाल फिलहाल उसे विश्वास हो गया था कि इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद उसे एसओजी खोज रही है। उसे अपना एनकाउंटर होने का भी डर सता रहा था। कादरचौक पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उसका एनकाउंटर का डर दूर हो गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
साधू के खौफ से मुकर गया था दूधिया, साधू खुद बोला मैंने ही की लूटपाट
अट्ठर्रा कुनिया निवासी साधू यादव को आसपास के तमाम लोग अच्छी तरह जानते हैं। लोग उससे डरते भी हैं। दूधिया भी उसको जानता था। जब दूधिया ने साधू यादव का नाम सुना कि उसने लूटपाट की थी तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाया और बात की। तब साधू ने खुद कहा कि उसने किस तरह लूटपाट की। साधू के स्वीकारने के बाद दूधिया ने कहा कि लूटपाट करने वाला यही था।
यह बोले नगर पुलिस अधीक्षक
नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि कादरचौक पुलिस के हत्थे चढ़ा साधू यादव बहुत ही शातिर है। उसके खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं। उसने कई लूटपाट की घटनाओं को कबूल किया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।