{"_id":"6410c9688a056acc2e097044","slug":"police-caught-the-lover-couple-who-fled-from-haryana-from-roadways-bus-stand-badaun-news-c-4-1-93462-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरियाणा से भागकर आए प्रेमी युगल को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरियाणा से भागकर आए प्रेमी युगल को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
बदायूं। हरियाणा से भागकर आए प्रेमी युगल को सिविल लाइंस पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ लिया। पुलिस उनके साथ आए लड़के के दोस्त को भी थाने ले गई। इसके बाद लड़का और लड़की के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
राजस्थान के दौसा की रहने वाली लड़की हरियाणा में काम करती थी। वहां हरदोई का रहने वाला लड़का भी काम करता था। दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपने परिवार वालों से शादी करने को कहा तो वह तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी-युगल ने घर छोड़ने की योजना बना ली। वह हरियाणा से भागे तो लड़का अपने एक दोस्त को भी साथ ले आया।
लड़के के दोस्त के माता-पिता भी उसके साथ थे। वह सभी लोग रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे और हरदोई जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगेे। इस बीच लड़के के दोस्त के मां-बाप ने सोचा कि उनका बेटा भी लड़की को ले जाने के मामले में न फंस जाए इसलिए वह उसे लेकर रोडवेज पुलिस चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चौकी पर दोस्त के मां-बाप ने बताया कि हरदोई का रहने वाला लड़का हरियाणा से लड़की को लेकर लाया है और दोनों इस वक्त रोडवेज बस स्टैंड पर ही मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल समेत लड़के के दोस्त को भी पकड़ लिया।
एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों हरियाणा से हरदोई जा रहे थे। दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है कि लड़के के खिलाफ वहां कोई मामला दर्ज है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।