फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

महिला सिपाही और मुंशी में हाथापाई

Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

हालांकि बाद में अपने कमरे पर चली गई लेकिन पुलिस कर्मियों को लगा कि कुछ अनहोनी न हो जाए, इससे उसे खोजने के लिए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए।मामले की शुरुआत किसने की, यह पुलिस की जांच का विषय है लेकिन महिला सिपाही ने दोपहर बाद बदायूं जाकर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को पूरी बात बताई। जिन दो महिला सिपाहियों का तबादला हुआ है, उनकी आपस में बनती नहीं थी, सो विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेज दी गई थी।-दो साल पहले कोतवाली में एसएसआई को मारी गई थी गोलीपुलिस कर्मियों में मनमुटाव को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। उन्हें मरा समझकर सिपाही ललित ने खुद को भी गोली से उड़ा लेने की कोशिश की लेकिन गोली उसके कंधे में लगी थी।

विज्ञापन
police

विस्तार

उझानी (बदायूं)। जरीफनगर तबादला होने के बाद रवानगी को लेकर उझानी कोतवाली के दफ्तर में मुंशी और महिला सिपाही के बीच हाथापाई हो गई। साथी पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप पर दोनों वहां से हट गए लेकिन इसको लेकर हंगामा खूब हुआ। पिटाई का आरोप लगाते हुए महिला सिपाही गुस्से में दफ्तर से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंची तो पुलिस कर्मी घबरा गए। बाद में उसने एसएसपी के सामने पेश होकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर का है। महिला सिपाही का एक दिन पहले ही जरीफनगर थाने के लिए तबादला हुआ। बैंक ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही की रवानगी कर दिए जाने की सूचना उसे फोन पर मुंशी के जरिये मिली। बताते हैं कि वह कोतवाली पहुंची तो मुंशी और उसके बीच कहासुनी हो गई। शोरगुल सुनकर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार दफ्तर में पहुंच गए। उन्होंने और पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत कर दिया लेकिन इसके बाद महिला सिपाही बेवजह पीट दिए जाने की आवाज लगाती हुई दफ्तर से बाहर निकलीं और सड़क तक आ गई। हालांकि बाद में अपने कमरे पर चली गई लेकिन पुलिस कर्मियों को लगा कि कुछ अनहोनी न हो जाए, इससे उसे खोजने के लिए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत किसने की, यह पुलिस की जांच का विषय है लेकिन महिला सिपाही ने दोपहर बाद बदायूं जाकर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को पूरी बात बताई। एसएसपी ने उसे जांच कराने का भरोसा दिलाया है। चर्चा है कि उसने अपने वरिष्ठ साथियों की भूमिका पर सवाल भी उठाया। उसका यहां तक कहना है कि अवकाश के मांगने पर उसे परेशान किया जाता रहा है। उसका तबादला भी कोतवाली स्तर की शिकायत पर किया गया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोई खास बात नहीं थी लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिन दो महिला सिपाहियों का तबादला हुआ है, उनकी आपस में बनती नहीं थी, सो विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो साल पहले कोतवाली में एसएसआई को मारी गई थी गोली
पुलिस कर्मियों में मनमुटाव को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। पांच सितंबर-2020 को कोतवाली में तैनात सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई रामऔतार सिंह पर इंसास रायफल से फायरिंग कर दी थी। उन्हें मरा समझकर सिपाही ललित ने खुद को भी गोली से उड़ा लेने की कोशिश की लेकिन गोली उसके कंधे में लगी थी। घायल एसएसआई पूरी तरह स्वस्थ होकर अभी ड्यूटी पर नहीं लौट पाए हैं तो सिपाही को बर्खास्त किया जा चुका है। उस वक्त महिला सिपाही स्थानीय कोतवाली में ही तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed