फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

न लटके मिलें ताले...चौकियों पर होमगार्ड तैनात

Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
police
सोथा पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शहर की सभी पुलिस चौकियों पर होमगार्डों को तैनात कर दिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि रात के समय पुलिस चौकी खाली नहीं रहेगी। अगर निरीक्षण के दौरान चौकी खाली मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। रात को कम से कम एक होमगार्ड जरूर तैनात रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों का हाल देखा गया था। इस दौरान पांच चौकियों पर ताले लटके मिले जबकि दो पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। इनमें सरकारीगंज चौकी के सिपाही कोतवाली चले गए तो वह भी खाली हो गई थी। इस अव्यवस्था को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय शहर की सभी पुलिस चौकियों पर पुलिस कर्मी या होमगार्ड जरूर मौजूद रहेंगे। बाकी पुलिस कर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

अगर पुलिस चौकी पर कोई सूचना आती है तो मौजूद पुलिस कर्मी या होमगार्ड संबंधित चौकी इंचार्ज को सूचित करेंगे, जिससे पीड़ितों की समस्या का समय से समाधान हो सके। उन्होंने रात में पुलिस चौकी खाली पाए जाने पर सख्त कार्रवाई को भी कहा है। इस क्रम में सभी पुलिस चौकियों पर होमगार्डों को तैनात कर दिया गया है। वे रात के समय पुलिस चौकी पर ही ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रात के समय सभी पुलिस चौकियों पर सिपाही या होमगार्ड तैनात रहेंगे। कोई पुलिस चौकी रात को खाली नहीं रहेगी। अधिकारी रात को पुलिस चौकियों का निरीक्षण करते रहेंगे। अगर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed