फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

सभी थानों में साइबर हेल्पडेस्क का गठन

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
police
सिविल लाइंस थाने में निरीक्षण करते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के सभी थानों में साइबर हेल्पडेस्क का गठन किया गया है। यहां साइबर अपराधों से जुड़ीं शिकायतों को अलग से सुना जाएगा। तत्काल जांच होगी, जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अक्सर साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ित थाना चौकियों के चक्कर लगाते दिखते हैं। थानों में उनकी तहरीर ले ली जाती है लेकिन उस पर बमुश्किल ही कार्रवाई होती है, लेकिन अब ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता से लिया जाएगा। साइबर हेल्पडेस्क पर सुनवाई होगी। दरोगा और सिपाही साइबर अपराध के जानकार नहीं हैं तो उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
थाने आएंगे तो मिष्ठान और जलपान से होगा स्वागत
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के आदेश पर जिले के सभी थानों में साफ सफाई शुरू करा दी गई है। रंग रोगन कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक थाने में नई व्यवस्था के तहत गुड़, बताशे और बिस्कुट रखवाए गए हैं। पेयजल के लिए पानी का मटका रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सिविल लाइंस थाने में बनेगा यात्री शेड
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिविल लाइंस थाने में यात्री शेड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस थाने में लोगों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है। इसके लिए गेट के नजदीक एक यात्रीशेड बनाया जाए, जिससे कम से कम लोग यहां आकर बैठ सकें।
-
एसएसपी ने किया सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर परिसर और कंप्यूटर रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि थाने में कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी मौजूद रहे।

-
जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इसमें कुछ सिपाहियों और दरोगाओं को लगाया गया है। ऑनलाइन ठगी समेत तमाम साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों को यहां सुना जाएगा। मामलों में कार्रवाई भी होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed