फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

पुलिस अलर्ट : बढ़ाई सुरक्षा, सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी

Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
police
शहर में पैदलमार्च करते एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ सिटी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्र को लेकर जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह चेकिंग शुरू करा दी गई है तो वहीं महिलाओं से संबंधित शिकायतों को वरीयता से सुना जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम शहर में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान की अगुवाई में पैदल मार्च किया गया। शुरुआत पुलिस कार्यालय से की गई। दोनों अधिकारी सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा और भारी पुलिस बल के साथ कार्यालय से पैदल मार्च पर निकले। फिर महाराणा प्रताप चौक, जिला अस्पताल, परशुराम चौक, लोटनपुरा, नेहरू चौक, खैराती चौक, गोपी चौक, छह सड़का होते हुए सराफा बाजार में पैदल मार्च किया गया। इधर, बिल्सी सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बिल्सी कस्बे में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जिले के धर्मस्थलों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और बाजारों में मनचलों पर लगाम कसने के लिए निर्देश भी दिए। रास्ते में बाइक सवार युवाओं को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन के निर्देश पर जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। महिलाओं से संबंधित मामलों में तुरंत सुनवाई के आदेश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़ जैसी घटनाएं रोकने के लिए शनिवार शाम पैदल मार्च किया गया।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed