फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

इंस्पेक्टर सुधाकर का कानपुर ट्रांसफर, उझानी-मूसाझाग के प्रभारी भी बदले

Sun, 02 Jan 2022 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
police
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार रात एक कोतवाली और दो थानों के प्रभारी बदल दिए। इनमें इस्लामनगर इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय का कानपुर ट्रांसफर हो गया। उनके स्थान पर उझानी का चार्ज संभाल रहे विजेंद्र सिंह को भेजा गया है, जबकि उझानी का चार्ज इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय इससे पूर्व सिविल लाइंस, जरीफनगर और उघैती के प्रभारी रहे। वर्तमान समय में वह इस्लामनगर का चार्ज संभाल रहे थे। वह काफी समय से अपना कानपुर ट्रांसफर कराने की कोशिश में थे। कुछ दिन पहले उनका रिलीविंग ऑर्डर भी गया। शनिवार रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें रिलीव कर दिया। उनके स्थान पर उझानी से इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को चार्ज दिया गया, जबकि पुलिस लाइन में तैनात हरपाल सिंह बालियान को उझानी भेजा गया है। इधर, जिले में ककोड़ा मेला कोतवाली इंचार्ज रहे खीम सिंह जलाल को मूसाझाग थाने का प्रभारी बनाया गया है। इस समय खीम सिंह जलाल एसएसपी के वाचक थे, वहीं मूसाझाग से इंस्पेक्टर अतर सिंह को हटाकर प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed