{"_id":"615dfcda8ebc3e334a5ec66b","slug":"police-badaun-news-bly4620693163","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम चौक के नजदीक बेहोश मिले सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम चौक के नजदीक बेहोश मिले सिपाही की मौत
विज्ञापन
बदायूं। परशुराम चौक के नजदीक मंगलवार रात बेहोश पड़े मिले सिपाही की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
सिपाही राहुल कुमार (34) पुत्र ओमपाल मूलरूप से मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौड़ा निवासी थे। वह 2011 बैच के सिपाही थे। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में चल रही थी। राहुल कुमार मंगलवार रात परशुराम चौक के नजदीक बेहोश पड़े मिले थे। उस समय वह सादा कपड़ों में थे। इससे देर रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात सिपाही की मौत हो गई।
सूचना पर सुबह उनके परिवार वाले बदायूं पहुंच गए। दोपहर के समय राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने राहुल कुमार को सलामी दी। उसके बाद परिवारवाले उनके शव को जड़ौड़ा गांव ले गए। संवाद