फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

पुलिस के निशाने पर आया सूरज कुंड, एंटी रोमियो स्क्वायड रखेगा नजर

Fri, 13 Dec 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
police
बदायूं। दातागंज रोड के मझिया गांव के पास स्थित सूरजकुंड पुलिस के निशाने पर आ गया है। दरअसल, सूरज कुंड छात्र-छात्राओं की पसंद बन चुका है। सुनसान इलाका होने की वजह से यहां लोगों की आवाजाही कम ही रहती है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज बंक करके प्रेमी युगल छात्र-छात्राएं यहां कई-कई घंटे बिताते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सहसवान में एक छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान सूरज कुंड की ओर गया था। सहसवान में कक्षा 11 की छात्रा एक युवक के साथ जंगल में कई थी। यहां चार युवकों ने उसे दबोच लिया। अश्लीलता की और उसका वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस तीन आरोपिया को जेल भेज चुकी है। अकबर नाम का एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। सूरज कुंड पर भी प्रेमी युगल घंटों बिताते हैं। ऐसे में इसको लेकर भी सवाल उठ रहे थे। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने दिन में कई बार सूरज कुंड पहुंच कर नजर रखी। हालांकि यहां कोई मिला नहीं। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि सूरज कुंड पर नजर रखी जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वायड की भी इसमें मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed