फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested three criminals in encounter one got shot in the leg in Budaun

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 10:39 AM IST
सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police arrested three criminals in encounter one got shot in the leg in Budaun
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से भाग रहे अन्य दो बदमाश भी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस की पूछताछ में  बदमाशों ने बताया कि वह लूट के  इरादे से बाइक से क्षेत्र में निकले थे। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


उसहैत थाना पुलिस की टीम मंगलवार रात भुंडी गांव के समीप एमआरएफ सेंटर वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन तीनों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन


भाग रहे बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा 
पुलिस ने मौके से भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी की, जिससे उक्त दोनों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ बताया। वहीं, दूसरे बदमाश ने अरुण पुत्र सतपाल निवासी खेड़ा बुजुर्ग थाना सिविल लाइंस और शाहिद पुत्र दिलशाद निवासी जालंधरी सराय थाना कोतवाली बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। तीनों ही बदमाशों के खिलाफ बिल्सी, मूसाझाग, सिविल लाइंस और सदर कोतवाली में आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed