{"_id":"6a7e1cda45067ff587086ea0","slug":"police-are-questioning-12-suspects-regarding-the-theft-at-nehru-chowk-market-badaun-news-c-123-1-bdn1038-170718-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नेहरु चौक बाजार में हुई चोरी में 12 संदिग्ध से पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नेहरु चौक बाजार में हुई चोरी में 12 संदिग्ध से पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के नेहरु चौक बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात तीन दुकानों में हुई 25 लाख की चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है। दावा किया जा रहा है कि 12 संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर चोरी का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
शहर के नेहरु चौक बाजार की तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना के बाद एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। टीमों ने घटना से साक्ष्य जुटा कर उनके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। थाना क्षेत्र की पुरानी चोरी की घटनाओं में संलिप्त संदिग्ध आरोपियों की कुंडली खंगाली। उनकी गतिविधियों पर नजर रख धरपकड़ कर पूछताछ की।
पुलिस टीम ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। चोरी के सामान और आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों पर भी पुलिस ने छानबीन की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को गठन किया गया है। टीमें लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।