{"_id":"57c830014f1c1ba4242cb254","slug":"pnb-319-people-employment-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी ने 319 लोगों को बनाया रोजगारपरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी ने 319 लोगों को बनाया रोजगारपरक
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिले के 319 लोगों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया गया। अब यह लोग स्वरोजगार या अन्य स्थानों पर नौकरी पाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं।
जिले में अग्रणी बैंक होने के नाते पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से वित्त वर्ष 2015-16 में 660 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके अंतर्गत संस्थान की ओर से 715 लोगों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एनके सिंह ने बताया कि इसमें से 319 लोगों ने स्वरोजगार या संस्थानों में नौकरी प्राप्त कर ली, जिससे वे लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने लगे हैं। प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी रोजगार पाने वाले इन प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में 750 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य संस्थान को दिया गया है, जिसमें अब तक 218 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष को प्रशिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।