फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pledge to protect environment on Earth Day

Budaun News: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pledge to protect environment on Earth Day
पौधारोपण करते समिति के पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर एक संगोष्ठी कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि दिनों-दिन धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है। हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कुदरत के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। प्रकृति की संरचना में की जा रही छेड़छाड़ के चलते वायुमंडल में गैसों का संतुलन बिगड़ गया है। इन सभी का एक मात्र उपाय पौधारोपण ही है। संरक्षक विष्णु ने कहा कि जब मनुष्य दुनिया छोड़ कर जाता है तो उसके अंतिम संस्कार में पेड़ों की लकड़ियों को जलाया जाता है। इसलिए लोगों को चाहिए की प्रकृति संरक्षण के लिए प्रत्येक मनुष्य को दो-दो वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। इस मौके पर पीयूष वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, देव ठाकुर, वंश गिरी, ओजस्वी जौहरी, कासिम खैरवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed