फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Players showed talent in hockey, kabaddi and chess

Budaun News: हॉकी, कबड्डी और शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Players showed talent in hockey, kabaddi and chess
बदायूं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही 75 दिवसीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा के तीसरे चरण का समापन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। इसमें हॉकी, वॉलीबाॅल, कबड्डी, योग, शतरंज, डांस, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

इसमें उसहैत, बिल्सी, सतेती, दातागंज, उझानी, कछला, शेखूपुर आदि जगह के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसका आयोजन मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, विशिष्ट अतिथि यश मसीह, रतन गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मधुकर मिश्रा, हॉकी कोच आबिद अली, डांस कोरियोग्राफर कुशाग्र मौर्य मौजूद रहे। ध्रुव देव गुप्ता ने मंच का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन


ये हैं विजेता
हॉकी में बालक वर्ग में बदायूं स्टेडियम प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी उपविजेता, बालिका वर्ग बदायूं स्टेडियम प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी उपविजेता। वॉलीबाॅल शिवपुरम प्रथम, बदायूं स्टेडियम उपविजेता, कबड्डी में बिल्सी प्रथम स्थान पर रहा। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सृष्टि महेरे, उत्कर्ष मिश्रा, दिवांशी, स्नेहा सैनी, यशिता बघेल, नैना साहू, मुस्कान साहू, आर्यन यादव, शिवेंद्र सिद्धार्थ, डांस की प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, अंकुर द्वितीय, मयंक तृतीय, शतरंज सीनियर वर्ग में प्रथम सूर्यांश सक्सेना व रनरअप अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे तेज दौड़े कशिश और सुमित
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिना शर्मा प्रथम, अंशू यादव द्वितीय, भावना कश्यप ने तृतीय स्थान पर रहींम। बालक वर्ग में प्रिंस प्रथम, मोहित द्वितीय और प्रदीप ने तृतीय स्थान पर रहेत। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सौरव मिश्रा ने प्रथम, राघवेंद्र ठाकुर ने द्वितीय, मोहम्मद शोएब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कशिश ने प्रथम, दिव्या द्वितीय, बिट्टू तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में सुमित प्रथम, विपिन द्वितीय, अजय मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed