फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pipe line leakage in the area

लीकेज से लालपुल इलाके में फट गई पाइप लाइन

Sat, 30 Jan 2016 08:13 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 30 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
नाहर खां सराय स्थित 2100 किलो लीटर वाले ओवरहेड टैंक से इस इलाके के लोगों को नगर पालिका परिषद द्वारा जलापूर्ति की जाती है। लालपुल चौराहे के नीचे को जाने वाली बस्ती के लोगों ने बताया कि 400 एमएम की पाइप लाइन कई दिनों से लीकेज थी। इसकी शिकायत भी पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन किसी ने लाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई लिहाजा, पाइप लाइन फट गई और पेयजलापूर्ति बंद हो गई। बस्ती निवासी विजयपाल, पूरन लाल, रामसिंह, विनोद और भगवान दास आदि ने बताया कि पाइप लाइन के फट जाने के कारण उन्हें पीने के पानी को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इन लोगों ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज को यदि समय रहते दुरुस्त कर लिया जाता तो शायद पाइन लाइन नहीं फटती। कहा यदि कल तक पाइन लाइन को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वह पालिका प्रशासन के खिलाफ सड़क पर आने को मजबूर होंगे। साथ ही पूरी समस्या से चेयरमैन आदि को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed