फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pink booths are attracting women, don't lag behind in voting

Budaun News: महिलाओं को लुभा रहे गुलाबी बूथ, मतदान में मत रहिए पीछे

Tue, 07 May 2024 05:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Pink booths are attracting women, don't lag behind in voting
सहसवान में बना पिंक बूथ। संवाद
बदायूं। महिलाओं को लुभाने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। गुलाबी गुब्बारों के साथ बूथों को सजावट करके भव्य रूप दिया गया है। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि जमकर मतदान करें। पिछले रिकार्ड से ज्यादा वोट डालें।
विज्ञापन

लोकसभा 2019 के चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां महिलाओं ने पुरुषों को मतदान में पछाड़ दिया था। बिल्सी में 55.50 फीसदी महिलाओं और पुरुषों ने 55.28 फीसदी मत डाले थे। बिल्सी में कुल पुरुष मतदाता 185573 थे। इनमें से 102580 ने मतदान किया। महिला मतदाता संख्या 154344 थी। इसमें से 85666 ने मतदान किया था। मतदान प्रतिशत में इसलिए महिलाएं 00.22 प्रतिशत आगे निकल गईं।
विज्ञापन

बिल्सी के एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। सैदपुर, सहसवान ककराला और शहर समेत सभी नगरों में पिंक बूथ के रूप में सजाया गया है। बूथ के द्वार गुब्बारों से सजाए गए। स्कूल के परिसर में वोटर पर्ची का मिलान करने के लिए महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर और सहसवान में बूथ सजते ही देखने पहुंचे लोग
सैदपुर/सहसवान। सैदपुर नगर पंचायत में पिंक बूथ सजा है। सहसावन नगर के पन्ना लाल पालिका इंटर कॉलेज में पिंक बूथ बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमवार शाम को ही बूथ देखने के लिए लोग वहां पहुंचे और उसकी तारीफ की। संवाद


कहां, कितने प्रतिशत महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया

स्थान पुरुष महिला पुरुषों से कम या ज्यादा

गुन्नौर 57.71 52.92 4.79 प्रतिशत कम

बिसौली 58.84 58.71 0.13 प्रतिशत कम

सहसवान 57.40 56.15 1.25 प्रतिशत कम

बदायूं 57.39 56.17 1.25 प्रतिशत कम

बिल्सी 55.28 55.50 00.22 प्रतिशत अधिक

सहसवान में बना पिंक बूथ। संवाद

सहसवान में बना पिंक बूथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed