{"_id":"65f49638c7308ccabe0b7b64","slug":"pillar-broken-due-to-tractor-trolley-collision-at-pathik-chowk-supply-to-500-houses-halted-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115218-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पथिक चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से खंभा टूटा, 500 घरों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पथिक चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से खंभा टूटा, 500 घरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
पथिक चौक पर चल रहा बिजली का खंभा लगाने का कार्य। संवाद
बदायूं। पथिक चौक के नजदीक बिजली का एक खंभा टूटने से आसपास के करीब पांच सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जब नया खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया तो पाइप लाइन फट गई। लोगों ने जैसे-तैसे पानी का तो इंतजाम कर लिया, लेकिन बिजली न आने से पूरे दिन काम प्रभावित रहा। कर्मचारी दूसरा खंभा लगाने में लगे रहे, लेकिन शाम पांच बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाए।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पथिक चौक से गुजर रही था। उस दौरान कई स्थानीय लोग टहलकर घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चौराहे पर पहुंची वह असंतुलित हो गई। इसके बाद वह निजी क्लीनिक के सामने लगे खंभे से टकरा गई। खंभा बीच से टूट गया। उस पर बंधी बिजली की लाइनें लटक गईं।
गनीमत रही कि बिजली की लाइनें ट्रैक्टर-ट्रॉली से नहीं टकराईं। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। बताते हैं कि इस खंभे से तीन ट्रांसफॉर्मरों को बिजली आपूर्ति होती है। खंभा टूटने से पथिक चौक, विजय नगर, सैय्यदगंज, साहूकारा और मीरा जी चौकी इलाके के करीब पांच घरों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। सुबह करीब 10 बजे विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब लाइन हटाने और खंभा बदलने का काम शुरू हुआ। शाम करीब पांच बजे तक खंभा बदलने का काम चलता रहा, लेकिन खंभा नहीं बदला जा सका। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे तक यह काम पूरा हो पाएगा। तब कहीं बिजली आपूर्ति हो पाएगी।
गड्ढे में पानी भरने से काम हुआ प्रभावित
पथिक चौक पर जिस जगह पर खंभा लगाया जा रहा है। वहीं नजदीक से नाला बह रहा है। वहीं पानी की पाइप लाइन पड़ी है। खंभे के लिए गड्ढा करने के दौरान पाइप लाइन टूट गई, जिससे गड्ढे में पानी भर गया। इससे निगम के कर्मचारियों को और दिक्कत हो गई। इस पर नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाया गया। शाम तक पाइप लाइन ठीक करने का काम चलता रहा।
सुबह में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से खंभा टूट गया था, जिससे करीब पांच सौ घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। यहां दूसरा खंभा लगाया जा रहा है। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति की जाएगी।- नेमकुमार वाजपेई, जेई विद्युत निगम