फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pig attack on farmer

जंगली सुअर ने किसान पर बोला हमला, हालत गंभीर

Sat, 02 May 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pig attack on farmer
बदायूं। उघैती इलाके में शुक्रवार सुबह एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उसे बचाया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम भवानीपुर सराय निवासी रामऔतार (55) पुत्र गुलफाम सिंह शुक्रवार सुबह दस बजे अपने खेत पर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। रामऔतार उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने उस व्यक्ति को तो बचा लिया लेकिन सुअर ने उल्टे उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। रामऔतार की चीखपुकार सुनकर गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह सुअर को भगाया और रामऔतार को छुड़ाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed