फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup truck hits bike from behind; woman dies.

Budaun News: पिकअप ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck hits bike from behind; woman dies.
हादसे के बाद मौके पर पलटी पिकअप। संवाद
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एमएफ हाईवे पर परमानंदपुर गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर पिकअप के पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप भी सड़क किनारे पलट गई। उसमें ब्रेड भरी हुई थी।
विज्ञापन

पाठकपुर गांव निवासी असरफ बेग (40) पत्नी मुनीजा बेगम (38) के साथ रविवार दोपहर बाइक से चंदौसी जा रहे थे। दंपती अपनी बीमार ताई को देखने चंदौसी के एक निजी अस्पताल में जा रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर गांव पर धर्मेंद्र की आढ़त के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुनीजा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं और पिकअप का अगला पहिया उनके ऊपर से उतर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, असरफ बाइक समेत सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में बरेली से विभिन्न दुकानदारों के लिए ले जाई जा रही ब्रेड भरी हुई थी। हादसे के बाद पिकअप में सवार तीन लोग केबिन से निकलकर कच्चे रास्ते की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर घायल को सीएचसी आसफपुर उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मुनीजा के पांच बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे रहमत का निकाह हाल में ही 5 सितंबर को हुआ था। वहीं, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, प्राप्त होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

हादसे के बाद मौके पर पलटी पिकअप। संवाद

हादसे के बाद मौके पर पलटी पिकअप। संवाद

हादसे के बाद मौके पर पलटी पिकअप। संवाद

हादसे के बाद मौके पर पलटी पिकअप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed