फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup truck collides with truck ahead on Ganga Expressway; two dead.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत

Sat, 13 Jun 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck collides with truck ahead on Ganga Expressway; two dead.
बंटी फाइल फोटो
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर आ रही पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक बंटी (25 साल) बरेली सराय, संभल और राहुल (23 वर्ष) पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव, जिला मुरादाबाद के रहने वाले थे। घायल अमर और अजय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे के 199 किलोमीटर प्वाइंट पर थाना क्षेत्र मूसाझाग के बजरमैरी गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पिकअप बंटी का भाई अमर चला रहा था। घायलों ने बताया कि वे लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर मुरादाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए संभल निवासी बंटी के 3 साल और 1 साल के दो बेटे हैं। बंटी की छह साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी अमरवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मुरादाबाद के राहुल के 1 साल की बेटी है। राहुल की शादी चार साल पहले तनु से हुई थी। राहुल की मौत की सूचना पर तनु बेसुध होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सप्रेस पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का सच जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस पिकअप से आगे चलने वाले ट्रक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना रहा। चालक अमर को झपकी आने के कारण गंगा एक्सप्रेस-वे के 199 किलोमीटर प्वाइंट पर आगे चल रहे ट्रक में आम लदी पिकअप घुसी थी। इसमें ड्राइवर की साइड बैठे तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत होगई। वहीं आम मालिक और ड्राइवर घायल हो गए। इसमें अमर और बंटी संगे भाई और राहुल उनकी बुआ का लड़का है।


चालक को झपकी आने के कारण गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग घायल हैं। अभी किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, उझानी






अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बदायूं। थाना क्षेत्र उघैती में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी मनोज (36 साल) पुत्र नरेश अपनी ससुराल चाचीपुर गांव गया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह ससुराल से पैदल घर लौट रहा था। बदायूं इस्लामनगर मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने मनोज को टक्कर मार दी। मनोज के सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके दो बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। संवाद






ट्रक से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान



बिल्सी। नगर में बृहस्पतिवार की रात एक लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। समय पर एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है।




घटना बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बदायूं स्टैंड के पास की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी विमल कुमार अपनी लग्जरी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो

बंटी फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed