{"_id":"64dcde5884fa8e57cf0acfa4","slug":"pickup-and-car-collided-on-the-highway-young-man-died-badaun-news-c-123-1-sbly1004-2693-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर पिकअप और कार में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर पिकअप और कार में टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
वजीरगंज में मुरादाबाद- फरुखाबाद हाईवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ईको। संवाद
- वजीरगंज थाना क्षेत्र में रेहड़िया के नजदीक हुआ हादसा, एक बरेली रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह पिकअप और इको कार में जबरदस्त टक्कर होने से पिकअप सड़क किनारे पलट गई, तो वहीं कार सवार 34 वर्षीय दीपक और देवेंद्र फंस गए। उन्हें निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में दीपक की मौत हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरिया निवासी देवेंद्र पुत्र छोटेलाल और दीपक पुत्र महेंद्र कार से बदायूं से बिसौली लौट रहे थे। उनकी कार मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में रेहड़िया गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कार को टक्कर मारकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद उसका चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उस दौरान दोनों युवक कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। देवेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।